हिमाचल से लौटी महिला का उजड़ा आशियाना, हीरों का हार, 3 लाख कैश; US डॉलर हुए चोरी

हिमाचल से लौटी महिला का उजड़ा आशियाना, हीरों का हार, 3 लाख कैश; US डॉलर हुए चोरी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में कुछ दिन गुजारने के बाद जब चंडीगढ़ निवासी एक बुजुर्ग महिला अपने घर लौटीं, तो उनके सामने जो दृश्य था, उसने उनके होश उड़ा दिए। सेक्टर.44बी स्थित उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों, नकदी और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ कर दिया था। महिला को अपना पूरा घर तहस नहस मिला।पीड़िता, 67 वर्षीय नीरा गोयल जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं, हिमाचल प्रदेश में अपने भाई से मिलने 4 अगस्त को आई थीं।

दो दिन बाद जब 6 अगस्त को वह वापस अपने घर पहुंचीं, तो दरवाजा खुला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शुरुआती आकलन में ही यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित चोरी की वारदात थी।गोयल ने तुरंत अपने पड़ोसियों को सूचित किया और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम, पीसीआर और सीएफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। नीरा गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरी गए सामान में एक हीरे का पेंडेंट, दो जोड़ी हीरे के टॉप्स, एक सॉलिटेयर हीरा, एक हीरे का ब्रेसलेट, एक सोने की चेन, 100 अमेरिकी डॉलर और लगभग तीन लाख रुपये की नकदी शामिल है।

फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आस.पड़ोस से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी घर की निगरानी कर रहे थे और महिला के बाहर जाने की पूरी जानकारी होने के बाद ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।हिमाचल की यात्रा बनी अनजाने हादसे की वजहइस घटना ने न सिर्फ चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाता है कि शहर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग कितने असुरक्षित हैं। महिला हिमाचल प्रदेश में अपने भाई से मिलने आई थी, लेकिन वापस लौटते ही उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, उसकी सारी जमा पूंजी लूट चुकी थी। सेक्टर-34 थाना प्रभारी के अनुसार जांच तेजी से की जा रही है।

चोरों ने जिस तरीके से घर को निशाना बनाया है, उससे लग रहा है कि वे पेशेवर हैं और घर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर जा रहे हैं, तो पड़ोसियों को सूचित करें और संभव हो तो घर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। साथ ही, किसी भी अजनबी की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *