राइट न्यूज सिरमौर पांवटा साहिब
धौलाकुआं के जंगल में आग कांड में प्रेम प्रसंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर के कोलर क्षेत्र में जंगल से युवती का जला हुआ श#व मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्#या हरियाणा के बराड़ा जिला अंबाला में की गई थी, जिसके बाद श#व को काले बेग में रख हिमाचल प्रदेश लाकर जंगल में जलाने का प्रयास किया गया। मामले में अंबाला के बराडा निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोलर पंचायत के जंगल में नेशनल हाईवे से करीब 100 मीटर दूर युवती का जला हुआ श#व बरामद हुआ था। श#व मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन को बातापुल क्षेत्र के समीप से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने युवती की ह#त्या अंबाला स्थित अपने घर में की थी। ह#त्या के बाद श#व को बैग में डालकर हिमाचल लाया गया और जंगल में ले जाकर आग लगा दी गई, ताकि पहचान मिटाई जा सके।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है, जिसमें आरोपी और एक अन्य व्यक्ति श#व को रेहड़ी पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
बराडा पुलिस ने पहले ही इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जल्द ही अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

