राइट न्यूज/ सिरमौर पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 06 इस बार खासा चर्चाओं में है, जहां इंदरप्रीत कौर को लगातार बढ़ता जनसमर्थन चुनावी समीकरणों को दिलचस्प बना रहा है। अपने राजनीतिक तजुर्बे व साफ-सुथरी छवि, शिक्षित व्यक्तित्व और जन सरोकारों से जुड़ी सोच के दम पर जनता के बीच उन्होंने मजबूत पकड़ बनाई है।
वार्ड के लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका मानना है कि ईमानदार शिक्षित और जागरूक मेहनती नेतृत्व को मौका देने का समय है। युवाओं का कहना है कि इंदरप्रीत कौर न केवल पढ़ी -लिखी हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को समझने और समाधान निकालने की क्षमता भी रखती हैं, जो वार्ड के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है।
नामांकन दाखिल करने के बाद से ही इंदरप्रीत कौर ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया था। उन्हें चुनाव निशान कुर्सी मिला है घर-घर पहुंचकर वे लोगों से संवाद कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और विकास का स्पष्ट विज़न भी सांझा कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्हें सिर्फ महिलाओ का ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों और युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो किसी भी उम्मीदवार के लिए मजबूत सामाजिक आधार का संकेत होता है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह मुकाबला एक तरफा बनता नजर आ रहा है। सुलझे हुए उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी इंद्रप्रीत कौर विरोधियों दलों के लिए चुनौती बन गई है, खासकर तब जब जनता स्थानीय मुद्दों पर आधारित नेतृत्व को प्राथमिकता देने के मूड में दिखाई दे रही है। विरोधियों की नींद उड़ रखी है
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह जनसमर्थन वोटों में तब्दील हो पाएगा और क्या वार्ड नंबर 06 की जनता इस बार बदलाव का रास्ता चुनेगी। आने वाले नतीजे न केवल इस वार्ड की दिशा तय करेंगे, बल्कि यह भी संकेत देंगे कि स्थानीय राजनीति में ईमानदार चेहरों के लिए कितना स्थान बन रहा है।

