हिमाचल में 25 अप्रैल से बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश

हिमाचल में 25 अप्रैल से बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। जानकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कुक्ष क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। लेकिन 25 और 26 अप्रैल को मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।पर्यटन और बागवानी में राहतसोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम साफ रहा। अच्छी धूप खिलने के बाद भारी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग के रास्ते कोकसर पहुंचे और बर्फ का आनंद लिया।एक ओर जहां पहाड़ों में मौसम सुहावना है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। ऊना और अन्य निचले जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के लगभग 11 क्षेत्रों में पारा 30°C के पार पहुंच चुका है। पिछले कुछ दिनों की अनिश्चितता के बाद मौसम खुलने से बागवानों ने राहत की सांस ली है, जिससे वे अपने बगीचों का काम निपटा सकेंगे।पहाड़ों पर अभी भी ठंड का असरमैदानी इलाकों में गर्मी के बावजूद ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान -2.4°C रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *