अगस्त के पहले हफ्ते से बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देगी सरकार

अगस्त के पहले हफ्ते से बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देगी सरकार

राईट न्यूज / हिमाचल

प्रदेश में चालू सीजन में सेब ढुलाई के लिए बाहरी राज्यों के ट्रकों को अगस्त के पहले हफ्ते से टैक्स में छूट मिलेगी। सरकार ने राज्य में इस साल सात लाख मीट्रिक टन सेब उत्पादन होने का अनुमान लगाया है। पिछले साल के मुकाबले सेब की अधिक पैदावार होने के कारण बागवानों को अधिक ट्रकों की जरूरत रहेगी। देश की मंडियों में सेब समय पर पहुंचाने के लिए चालू सीजन में बाहरी राज्यों के ट्रक समय पर जुटाना जरूरी है। वैसे तो ज्यादातर ट्रको के आल इंडिया परमिट होता है। लेकिन कुछ ट्रको ने आल इंडिया परमिट नही लिया होता या जिनका वाहन 12साल से ज्यादा पुराना है उनको सरकार की दी इस छूट का फायदा मिल सकता है। सरकार अगस्त के पहले हफ्ते से बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देना शुरू कर देगी। यह छूट सेब सीजन खत्म होने तक यानी नवंबर तक दी जाएगी।

सेब ढुलाई के लिए इन राज्यों से आते हैं ट्रक
राज्य में सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से ट्रक आते हैं। बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देने के बाद ट्रकों की आवाजाही बढ़ती है। कई बार ट्रकों की कमी के कारण बागवानों को सेब ढुलाई के लिए ट्रकों का संकट रहता है। हिमाचल में सेब की ढुलाई के लिए ट्रकों की संख्या काफी कम है। अधिकांश ट्रक राज्य में सीमेंट ढुलाई का काम करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *