सिरमौर के अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: टॉयलेट सीट में फंसा मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

सिरमौर के अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: टॉयलेट सीट में फंसा मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।सफाई कर्मचारी ने दी सूचनाजानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब एक सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा, तो उसने टॉयलेट सीट के भीतर कुछ फंसा हुआ देखा।

करीब से देखने पर पता चला कि वह एक नवजात शिशु का शव था। कर्मचारी ने तुरंत इस बात की जानकारी अस्पताल की नर्सों और डॉक्टरों को दी।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव बरामद हुआ है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है।

“दोषियों की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नवजात को वहाँ किसने छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *