कांग्रेस विधायक आरएस बाली की माता का आस्माहिक निधन

कांग्रेस विधायक आरएस बाली की माता का आस्माहिक निधन

राईट न्यूज / कांगड़ा

नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार को निधन हो गया। सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दो दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी।

इसके चलते उन्होंने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कल उनको श्रद्धांजलि ओ बी सी भवन नगरोटा बगवां मे 12 से 1 बजे दोपहर दी जाएगी और अंतिम संस्कार चमुंडा धाम मे दोपहर 2 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *