हिमाचल: सीएम सुखविंदर सिंह बोले- पहली कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

हिमाचल: सीएम सुखविंदर सिंह बोले- पहली कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुसार पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से चर्चा होगी। उनसे ओपीएस के लोग मिले हैं। उन्होंने कहा कि जहां कानून और नियमों को बदलने की जरूरत होगी, उन्हें बदला जाएगा और एक पारदर्शी प्रशासन देने का प्रयास होगा। 

रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरी कैबिनेट का विस्तार होगा। पहली कैबिनेट में सभी प्रकार की गारंटी योजनाओं को लागू करने पर फैसले लिए जाएंगे। उसके बाद ही व्यवस्थागत ढंग से गारंटी योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने दस की दस की गारंटी दी हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ में सुक्खू नहीं और अब जनता की सरकार है। वह उन लोगों मेें हैं, जो आम घरों से निकले हैं। सीएम पद की बागडोर संभालने के बाद पहले व्यवस्था को समझना पडे़गा। वे आम घरों से निकले हुए लोग हैं और सत्ता के लिए नहीं आए हैं। अभी प्रशासनिक जिम्मेवारियों को समझना होगा। उसके बाद जो भी फैसले करेंगे, वे आने वाले समय में सार्वजनिक होंगे।

मेरी माता ने हमेशा मेरे लिए स्टैंड लिया 
सुक्खू ने कहा कि उनकी माता ने हमेशा उनके लिए स्टैंड लिया। उन्होंने कभी हतोत्साहित नहीं किया। पहले सरकारी नौकरी में जाने का रिवाज था। उस समय यह रहा कि सरकारी नौकरी लग जाए तो राजनीति छोड़ देंगे। भावना शुरू से ही नेतृत्व की रही। शुरू में 17 साल की उम्र में वह सीआर बने। संजौली और कोटशेरा कॉलेजों में अध्यक्ष बने। शिमला में दोनों कॉलेजों से वह इकलौत एससीए अध्यक्ष रहे।

सुक्खू बोले, मैं रात को तीन घंटे सोया 
सुक्खू ने कहा कि वह रात को केवल तीन घंटे सोए हैं। सारे अधिकारी भी सोए हैं। पहले उनके साथ बैठक होगी। उसके बाद ही बात करेंगे। सोनिया गांधी ने भी आना है। दायित्व काम करना है और उसे डिलीवर करना है।  

पीटरहॉफ में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीटरहॉफ शिमला पहुंचे तो वहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *