Himachal New CM : सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

Himachal New CM : सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया।

सुक्खू का राजनीतिक सफर

सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की

संजौली कॉलेज में कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रह चुके हैं

1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे

1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने सुखविंदर सिंह

1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुक्खू

नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद बने सुखविंदर सिंह

2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए

2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने, 2013 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

अप्रैल 2022 में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *