ग्रह मंत्री अमित शाह ने गुरूद्वारा पांवटा साहिब में शीश नवाया

ग्रह मंत्री अमित शाह ने गुरूद्वारा पांवटा साहिब में शीश नवाया

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के चुनावी दौरे पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के ग्रह मंत्री ने नगर परिषद ग्राउंड मे जन सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। गृह मंत्री अमित शाह पांवटा साहिब के विश्व-प्रसिद्ध गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को आज देश के कई बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर थे। कांग्रेस की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीस गढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान से कांग्रेस नेता सचिन पायलट व राजिव शुक्ला ने प्रचार किया। जबकि भाजपा की ओर से राजनिति के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, निर्मला सीता रमण प्रचार में उतरे।

प्रचार अभियान के अंतिम दिन हिमाचल के दौरे पर आए देश के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के लिए प्रचार करने गुरु की नगरी पांवटा साहिब पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होनें अपना भाषण गुरु गोबिंद सिंह जी को याद करते हुए बोले सो निहाल सतश्री अकाल का जयकारा लगाते हुए शूरू किया।

अपने भाषण में उन्होनें कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे की पार्टी के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। उन्होंने कहा कि अब राजा-रानी का जमाना नही, जनता का जमाना है।

उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली। कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया। मगर 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने 12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी, विकास नगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहदेव पुंडीर, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, बलजीत सिंह नागरा, हरप्रीत सिंह रतन, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी व पवन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *