पांवटा साहिब सहित 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, नहीं बन रही सहमति

पांवटा साहिब सहित 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, नहीं बन रही सहमति

राईट न्यूज / हिमाचल

विधानसभा चुनाव के लिए 22 प्रत्याशियों का चयन करने को बुधवार को दिन भर नई दिल्ली में बैठकों के दौर चले। रात दस बजे तक पार्टी की विशेष कमेटी कोई आम सहमति नहीं बना सकी। हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी को 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार देर रात को कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियाें की सूची जारी कर दी थी।

अब पांवटा साहिब, शिमला शहरी, किन्नौर, नालागढ़, बिलासपुर, हमीरपुर, सरकाघाट, कांगड़ा, गगरेट, चिंतपूर्णी, भरमौर, जयसिंहपुर, करसोग, नाचन, आनी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, इंदौरा, सुलह, देहरा, कुटलैहड़ और मनाली से प्रत्याशी तय करना शेष हैं। भाजपा छोड़कर आने वाले नेताओं के इंतजार और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बनने से सूची को अंतिम रूप देने में अड़चन खड़ी हो गई है। संभावित है कि गुरुवार को कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *