राईट न्यूज / शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार ने एलईडी रथ अभियान को चलाया है। उन्होंने कहा कि इससे जनता को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलेगी। जयराम ठाकुर यहां ओकओवर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एलईडी रथ अभियान को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से आज भारत का नाम विश्व में बड़े आदर भाव से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज पूरे विश्व में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। इसी तरह केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनको प्रचारित करने के लिए एलईडी रथ अभियान आरम्भ किया गया है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव कुसुम सदरेट, पूर्व महापौर सत्या कौंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रियव्रत शर्मा व प्रमोद शर्मा सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।