शिमला किसान बागवान जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी के बाद रिहा होकर आने पर पांवटा साहब में गांव सूरजपुर में अनिंदर सिंह नॉटी जी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नें देर रात जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागतकर्ताओं और आम आदमी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनिंदर सिंह नॉटी पौंटा साहिब के शूरवीर नेता है, और उन्हें उन पर गर्व है। पहले भी किसान आंदोलन के समय अनिंदर सिंह नॉटी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और आज हिमाचल में जब सेव बागवानी का आंदोलन जब चर्म पर है उस समय अनिंदर सिंह नॉटी और आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते और स्वयं सेब किसान होने के नाते, सेब आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं पौंटा साहिब वासियों के अनुसार उन्हें इन पर गर्व है और पूरा विश्वास है की अनिंद्र सिंह नॉटी किसान हित में अपने देश, अपने प्रदेश और अपने पांवटा साहिब का नाम और उंचा करेंगे।