
राईट न्यूज / पांवटा साहिब
आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी जी ने वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का हड़ताल में बैठे वकीलो के साथ बैठकर समर्थन दिया तथा कहा सभी वकील (बार एसोसिएशन) फुल टाइम एडिशनल सेशन कोर्ट की मांग या मुख्यमंत्री जयराम जी द्वारा किए वायदे को पूरा करवाने के लिए अनिशितकालीन हड़ताल पर हैं। मैं खुद वकील होने के नाते जनता और वकील दोनो की समस्या समझता हूं की कैसे न्याय के लिए जनता को नाहन तक जाना पड़ता है जबकि अन्य जिलों में कई कई एडीजे कोर्ट खोले जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी पूरी तरह अपने अधिवक्ता साथियों के साथ है। कुछ महीने बाद कोर्ट हम खोल कर देंगे।

