भारतीय किसान यूनियन का नाम लेकर किए जा रहे प्रोग्राम और जारी किए जा रहे प्रैस नोट

भारतीय किसान यूनियन का नाम लेकर किए जा रहे प्रोग्राम और जारी किए जा रहे प्रैस नोट


आज एक अति महत्वपूर्ण विषय आपको हम अवगत कराना चाह रहे हैं और हमारे को डिजिटल मीडिया द्वारा न्यूज़ भी पढ़ने को मिल रही है की भारतीय किसान यूनियन का नाम लेकर कुछ लोगों द्वारा छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रोग्राम किए जा रहे हैं और बाद में प्रेस विज्ञप्ति भारतीय किसान यूनियन के नाम से दी जा रही है

भारतीय किसान यूनियन की स्थापना 1987 में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी ने की थी, जिनको आज बाबा टिकैत कहा जाता है और भारतीय किसान यूनियन भारतीय किसान यूनियन के नाम से रजिस्टर्ड है, तथा इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 4981 है तथा सिसौली उत्तर प्रदेश में इसका मुख्यालय है जिसको की किसान भवन कहा जाता है।

भारतीय किसान यूनियन पूरे भारतवर्ष में सिर्फ एक ही है जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी हैं, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी हैं, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी हैं।

हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिंद्र सिंह नॉटी जी हैं, वरिष्ठ उप-प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत सिंह जैलदार हैं, राज्य महासचिव गुरजीत सिंह नंबरदार जी हैं, सिरमौर जिला के जिलाध्यक्ष हरि राम शास्त्री जी हैं, सिरमौर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बंगा जी हैं, मंडल अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग जी हैं, युवा विंग अध्यक्ष अर्जुन सिंह बनवैत है, युवा विंग उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह गामा जी हैं इसके अलावा भी बहुत सारे पदाधिकारी हैं जो पांवटा साहिब से संबंध रखते हैं तथा इनके अलावा पूरे प्रदेश मे ज्यादातर जिलों में इसी तरह की यूनिटें बनी हुई है।

इसके अलावा मुख्य बात यह है भारतीय किसान यूनियन के मिलते जुलते नामों के काफी सारे संगठन बने हैं इसमें भारतीय किसान यूनियन के नाम के साथ एक अन्य शब्द लगाकर कई संगठन बना लिए गए हैं भारतीय किसान यूनियन का इनसे कोई मतभेद नहीं है और और ना ही इनके साथ किसानी और भाईचारे के अलावा कोई और संबंध है। भारतीय किसान यूनियन का अपना संविधान है और इनका अपना संविधान है।

तथा आप सब पत्रकारों से भी हमारी विनती है कि आप जब भी भारतीय किसान यूनियन की तरफ से कोई प्रेस विज्ञप्ति आए तो उस संगठन का पूरा नाम लिखें ताकि लोग संगठन के नाम पर कोई भ्रमित ना हो।

धन्यवाद
जसविंदर सिंह बिलिंग
मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब
भारतीय किसान यूनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *