राईट न्यूज / पांवटा साहिब
विकास खंड की ग्राम पंचायत बद्रीपुर के भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय जसबीर सिंह जस्सा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। अब स्वर्गीय जसबीर सिंह (जस्सा) के सुपुत्र राजबीर सिंह (राजा) मैदान मे है साफ सुथरी छवि वाले राजा के समर्थन मे जनता खुलकर आ रही है। उनके पिता के समय पंचायत मे हुए अभूतपूर्व विकास के लिए जनता वोट डालने का मन बना चुकी है यही कारण है प्रधान पद के उम्मीदवार राजा जहां भी प्रचार को जा रहे है। वहाँ पर जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
बता दे कि पिछले कई वर्षो तक पंचायत की सेवा मे राजवीर के पिता जी व परिवार ने अहम भूमिका निभाई। अब राजबीर सिंह राजा जनता के कहने पर चुनावी मैदान मे है। उनको 🔐 ताला चाबी चुनाव चिन्ह मिला है। पंचायत मे 10 अगस्त को मतदान होना है। इसलिए पंचायत मे चुनावी प्रचार ने रफ्तार पकड़ी हुई है। चुनावी प्रचार के दौरान तारूवाला में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजवीर सिंह के पिता जी ने पंचायत मे कईं अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। भले ही पिछले साल जसवीर सिंह जस्सा अचानक दुनिया से चले गए। उनके जाने के बाद भी परिवार के लोग जनता की सेवा मे लगे रहे हर दुख सुख मे जनता के बीच जाते रहे और पंचायत मे विकास के काम के लिए कोशिशे जारी रखी।