पुलिस भर्ती पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि बेचा गया : प्रतिभा सिंह

पुलिस भर्ती पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि बेचा गया : प्रतिभा सिंह

राईट न्यूज / धर्मशाला 

प्रदेश की जनता ने भाजपा को भी विकासात्मक कार्य करने के लिए मौका दिया था। यदि भाजपा की पूर्व और वर्तमान सरकारों ने काम किया होता तो चुनावी बेला में उन कार्यों को जनता को दर्शा कर वोट मांगते। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई विकासात्मक कार्य किए गए जिन्हें लेकर पार्टी जनता से वोट मांगती है। स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने अंतिम दिन तक जनता के हित के लिए ही कार्य किया। 

दाड़ी में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने नौकरियां बेचकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि बेचा गया है। पेपर लीक मामले में पुलिस के आला अधिकारी तक संलिप्त हैं लेकिन छोटे कर्मचारियों पर ही गाज गिरी।

वहीं सीबीआई जांच करवाने पर भी सरकार का रवैया ढुलमुल रहा। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, जो धरातल पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि भीड़ को देखकर लगता है कि धर्मशाला की जनता भविष्य में सुधीर शर्मा को सेवा का मौका देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *