राईट न्यूज / पांवटा साहिब
आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने बताया कि कल सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। वह पूरे हिमाचल से पहुंच रहे पार्टी के पंचायत प्रमुखों और पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे जिसको लेकर पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों ने सोलन जाने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। कल कई बसें और छोटी गाड़ियां पंचायत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर सुबह 5:00 बजे पांवटा साहिब से चलेंगी जिसके लिए क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
अनिंदर सिंह नॉटी अपने साथियों के साथ व्यवस्था को लेकर खुद कमान संभाले हुए हैं। नॉटी ने बताया कि लोगों का जोश इस बात का संकेत है कि पांवटा साहिब में लोग भारी मतों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ही चुनेंगे और भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी और दिल्ली मॉडल लागू होगा।
