CM भगवंत मान दूसरी बार बने दूल्हा,डॉ. गुरप्रीत के साथ फेरे लिए

CM भगवंत मान दूसरी बार बने दूल्हा,डॉ. गुरप्रीत के साथ फेरे लिए

राईट न्यूज / चण्डीगढ़

पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में भगवंत सिंह मान और गुरप्रीत कौर के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।

32साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। सीएम मान की माता जी और बहन ने गुरप्रीत को भगवंत मान के लिए पसंद किया था। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं और मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *