शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे CM भगवंत मान,  डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी शादी

शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे CM भगवंत मान, डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी शादी

राईट न्यूज / चंडीगढ़

पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान, गुरुवार को शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुल्हनिया डॉक्टर गुरप्रीत कौर बनने जा रही है। यह शादी समारोह सिख रीति रिवाज से सीएम आवास आयोजित किया जाएगा। जिस मे सिर्फ कुछ खास मेहमान शामिल होंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते है।

बता दें कि यह शादी भगवंत मान की दूसरी शादी है। बता दें कि भगवंत मान की पहली शादी इंद्रजीत कौर से हुई थी, वर्ष 2015 में इन्होनें तलाक ले लिया और इनके दो बच्चे भी है। जो अब इंद्रजीत कौर के साथ अमेरिका में रहते हैं। अब पंजाब के मुख्यमंत्री फिर एक बार विवाह के बंधन में बांधने जा रहे हैं।

इस बार सीएम भगवंत मान हरियाणा के दामाद बनेंगे। उनकी दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता किसान हैं। वह तीन बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वहीं दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।

डॉ. गुरप्रीत कौर की बात करें तो उन्होंने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। डॉ. गुरप्रीत कौर पिहोवा के वार्ड-पांच की तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह की गांव गुमथला गढू में जमीन है। उनके पास करीब 50 एकड़ जमीन है। पिता किसानी करते हैं। वहीं डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *