उपचुनाव: जुब्बल-कोटखाई में भाजपा नहीं बचा पाई जमानत, अभी तक की सबसे शर्मनाक हार

उपचुनाव: जुब्बल-कोटखाई में भाजपा नहीं बचा पाई जमानत, अभी तक की सबसे शर्मनाक हार

राईट न्यूज / हिमाचल

प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में अब तक की सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।  भाजपा उपचुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई है। भाजपा प्रत्याशी के मतों का आंकड़ा 2644 में सीमट कर रह गया जो किसी राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार की ओर से लिए गए अब तक सबसे कम मतों का रिकॉर्ड है। उपचुनाव से पहले जुब्बल-कोटखाई सीट पर भाजपा का कब्जा था। उपचुनाव में भाजपा टिकट आवंटन के बाद से ही अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेल रही थी। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने भाजपा को सम्मान जनक मतों तक पहुंचाने के लिए जमकर जोर लगाया।


जिला शिमला के एक मात्र मंत्री सुरेश भारद्वाज को चुनाव प्रभारी बनाकर जुब्बल-कोटखाई  भेजा गया। चुनाव प्रचार की पूरी कमान सुरेश भारद्वाज के हाथों में रही। अनुराग ठाकुर से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक की रैलियां  भी करवाई गईं। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी जुब्बल-कोटखाई में कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कीं। बावजूद इसके भाजपा मात्र 2644 मतों में सीमट कर रह गई। भाजपा को जमानत बचाने के लिए करीब 9414 मतों की आवश्यकता थी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी नीलम जमानत बचाने के लिए आवश्यक मतों के आधे वोट भी नहीं ले सकीं। जिससे उपचुनाव में भाजपा की जमकर किरकिरी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *