पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के साले व क्योंथल रियासत जुन्गा के राजा वीर विक्रम सेन का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के साले व क्योंथल रियासत जुन्गा के राजा वीर विक्रम सेन का निधन

राईट न्यूज / शिमला

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के साले विक्रम सेन का बुधवार को शिमला में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 54 साल की उम्र में उन्होंने आईजीएमसी में अंतिम सांस ली। शिमला की क्योंथल रियासत जुन्गा के राजा वीर विक्रम सेन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, बताया जा रहा है कि सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगडऩे से आईजीएमसी ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में अंतिम सांस लेने के बाद उनका पार्थिव शरीर जुन्गा स्थित पैतृक निवास ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार वीरवार को राज परिवार के रीति रिवाज के अनुसार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जताया शोक

क्योंथल रियासत और जुन्गा के राजा वीर विक्रम सेन के निधन पर प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इसके साथ कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विक्रम सेन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *