सयुक्त किसान मोर्चा का पुनर्गठन:पांवटा साहिब

सयुक्त किसान मोर्चा का पुनर्गठन:पांवटा साहिब

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब क्षेत्र में किसान आंदोलन को और गति ऊर्जा तथा विस्तार देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के पुनर्गठन हेतु संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यालय को एक प्रपोजल भेजी गई थी जिसकी मंजूरी मिलने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा का पुनर्गठन करते हुए इसमें नए क्षेत्रों तथा वर्गों से कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर किसान हितों तथा आंदोलन के लिए कार्य कर रही भारतीय किसान यूनियन, फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी, हाटी किसान मंच, बहराल किसान मोर्चा जैसे संगठनों की राय भी ली गई है। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय कमेटी की अनुशंसा पर इससे पहले गठित इकाई को भंग किया जाता है। केंद्रीय कमेटी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में गठित संयुक्त किसान मंच तथा हिमाचल किसान मंच का संयुक्त किसान मोर्चा के साथ कोई संबंध नहीं है तथा ना ही इसके लिए केंद्रीय कमेटी से कोई मंजूरी या पत्राचार किया गया है।

नव गठित संयुक्त किसान मोर्चा की कार्यकारिणी इस प्रकार है

संयोजक
मास्टर प्रीतम सिंह शिवपुर

सह संयोजक

  1. सरदार रघुवीर सिंह S/O सरदार साधु सिंह गांव अंबवाला बरोटीवाला
    2 श्री शुकरदीन जी पूर्व प्रधान S/O श्री इब्राहिम मिश्रवाला
    3 श्री ओम लाल S/O श्री दुर्गा राम जी प्रधान सैनवाला मुबारिकपुर
    4 श्री रंजीत फौजी S/O श्री मनीराम जी गांव कलाथा पो. ओ. बडाना
    5 सरदार भूपेंद्र सिंह पुत्र पृथी सिंह गांव बहराल डाकखाना बाता मंडी (सभी तहसील पोंटा साहब)
  2. सरदार चरण सिंह बैंस पुत्र श्री दीदार सिंह निवासी अमरकोट डाकखाना निहालगढ़

जारीकर्ता
अनेंदर सिंह नॉटी
संयोजक
संयुक्त किसान मोर्चा हि. प्र.
चरणजीत सिंह जैलदार
(राज्य समन्वयक एसकेएम) गुरजीत सिंह नंबरदार (अध्यक्ष फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी) महबूब अली (राज्य कार्यालय प्रभारी संयुक्त किसान मोर्चा) जसविंदर सिंह बिलिंग जितेंद्र सिंह राजा (अध्यक्ष बहराल किसान मोर्चा) हरीश चौधरी (जिला कार्यालय प्रभारी भारतीय किसान यूनियन) इंदर सिंह राणा (अध्यक्ष हाटी किसान मंच) इंद्रजीत सिंह अज्जू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *