राईट न्यूज / शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हॉलीलॉज जाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के परिवार से मिले। उन्होंने स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह से अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की सियासत में वीरभद्र सिंह और धूमल परिवार में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। हाल ही में कोर्ट ने विक्रमादित्य सिंह के एक वक्तव्य के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले को वापस लेने की अनुमति दी है।