M.Phil में टॉप करने वाली गरीब पिता की बेटी सेंट बीड्स कॉलेज में बनी सहायक प्रोफेसर

M.Phil में टॉप करने वाली गरीब पिता की बेटी सेंट बीड्स कॉलेज में बनी सहायक प्रोफेसर

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

चंद माह पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हिंदी विषय में टॉप करने वाली अंजना देवी अब देश के नामी कॉलेज सेंट बीड्स (St. Bede’s College) कॉलेज शिमला में हिंदी पढ़ाने लगी है। शुक्रवार को अंजना ने हिंदी विषय के सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। हाल ही में अंजना देवी का इस पद पर चयन हुआ था।

आप जानकर हैरान होंगे कि पांच बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए माता -पिता ने मजदूरी के लिए घर छोड़ दिया था, क्योंकि घर पर खेती की मामूली आमदनी से ये संभव नहीं था। पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में दंपति पांच बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करता रहा है। पिता कंठी राम व माता विजरा देवी एक निजी कंपनी में मजदूरी करने लगे,ताकि बेटियों के उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना अधूरा न रह जाए।  माता-पिता की कोशिश अब रंग ले आई है।

कुछ समय पहले कांटी मशवा पंचायत के मशवा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय अंजना देवी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में हिन्दी एमफिल की परीक्षा में टाॅप किया था। अब आगे पीएचडी  भी करना चाहती है। सबसे बड़ी बेटी की इस कामयाबी पर माता-पिता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अंजना की छोटी बहन भी काबिल है। बीएससी करने के बाद बीएड कर रही है,जबकि एक गैजुएशन (Graduation) की पढ़ाई पांवटा साहिब डिग्री काॅलेज से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *