Rightnews / Shimla
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया है। अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को शिमला पहुंचे। नड्डा ने शिमला के रिज मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साढ़े 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आएंगे। 15 मिनट बाद ही वे दिल्ली लौटेंगे।
हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक तरफ से प्रवेश करेंगे और दूसरी तरफ से बाहर आएंगे। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत थी जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी।
दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।