राजा साहिब का जाना एक युग का अंत

राजा साहिब का जाना एक युग का अंत

राजा वीरभद्र सिंह की जीवनी व् बुशैहर रियासत का इतिहास

राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे जोकि 1-2 बार नहीं बल्कि 6 बार मुख्मंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा की।

5000 वर्ष पूर्व बुशैहर रियासत

आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व शोणितपुर (सराहन) पर बांणा सुर का शासन थाl जिसके तीन पुत्र व् 1 पुत्री उषा थीl उस समय भगवान श्रीकृष्ण का राज्य कंचन पूरा थाl कहा जाता है कि बांणा सुर ने कंचन पूरा के राजा प्रद्युम्न, जो की भगवान श्री कृष्ण के पुत्र थे, को बंदी बना दियाl जब ये ख़बर भगवान श्री कृष्ण तक पहुंची तो श्री कृष्ण ने बांणा सुर के विरुद्ध युद्ध का एलान कर दियाl इस युद्ध में बांणा सुर व् उसके तीनो पुत्र शहीद हो गएl अब शोणितपुर (सराहन) राज्य के लिए कोई भी वारिस नहीं बचा था उस समय श्री कृष्ण ने अपने पुत्र प्रद्युम्न को शोणितपुर (सराहन) का राजा घोषित कर दियाl इस तरह शोणितपुर (सराहन) राज्य में प्रद्युम्न का शासन शुरू हुआl कहा जाता है कि राजा प्रद्युम्न से शुरू होते हुवे राजा वीरभद्र सिंह 122वीं पीड़ी हैl इसी बीच आये शक्ति शाली राजा जिनका अनुसरण सभी राजा करते है राजा राम सिंह जिन्होंने रामपुर शहर की स्थापना कीl बजुर्गों से मिली जानकारी जोकि हमें पिछली 6 पीड़ी की जानकरी ही मिली इनके मुताबिक राजा सरोवर सिंह, राजा उजागर सिंह, राजा महेंद्र सिंह, राजा शमशेर सिंह, राजा पदम सिंह और फिर नाम आता है राजा वीरभद्र सिंह जी का।

केंद्रीय राजनीति में वीरभद्र का सफर

वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे. इसके बाद 1967 और 1971 के लोकसभा चुनाव में भी इन्हें जीत नसीब हुई. 1980 में सीएम वीरभद्र सिंह ने फिर चुनावी ताल ठोकी और सांसद चुने गए. उन्हें इस दौरान राज्य मंत्री उद्योग मंत्री का प्रभार मिला था. इसके बाद वीरभद्र सिंह ने प्रदेश राजनीति की ओर रुख किया. हालांकि 2009 में वह एक बार फिर मंडी संसदीय सीट से सांसद चुने गए. इससे पहले, जब 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, तो इसी सीट से उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई थीं।

केंद्र में दो बार रहे मंत्री

1976 और 1977 के बीच, वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पर्यटन और नागरिक उड्डयन के लिए उपमंत्री का राष्ट्रीय कार्यालय भी संभाला था. वह 1980 से 1983 के बीच उद्योग मंत्री रहे. मई 2009 से जनवरी 2011 तक उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री का जिम्मा सौंपा गया. बाद में जून 2012 में उन्हें माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज जिम्मेदारी सौंपी गई.साल 1976 में वीरभद्र सिंह यूनाइटेड नेशन्स की जनरल असेंम्बली के लिए भारतीय डेलीगेशन के सदस्य भी रहे।

प्रदेश राजनीति में वीरभद्र सिंह के मुकाम

केंद्रीय राजनीति में अहम रोल अदा करने वाले वीरभद्र सिंह ने 1983 में प्रदेश राजनीति में सक्रियता बढ़ाई. सन 1983 में वह जुब्बल कोटखाई सीट से उपचुनाव जीते. इसके बाद सन 1985 के विधानसभा चुनावों में वीरभद्र सिंह ने जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीते. सन 1998 से लेकर 2003 तक वह नेता विपक्ष भी रहे. इससे पहले, 1977, 1979 और 1980 में वह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भी रहे।

1983 में पहली बार सीएम बने

वीरभद्र सिंह अप्रैल 1983 में पहली बार सीएम बने और 1990 तक मुख्यमंत्री के पद रहे. इसके बाद 1993 और 1998 और 2003 में वह फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए. 2012 में वे रिकॉर्ड छठी बार हिमाचल के सीएम चुन गए. हिमाचल की राजनीति और प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान है.

राजा वीरभद्र सिंह जी का निजी जीवन

राजा वीरभद्र सिंह के निजी जीवन में गौर करें तो जीवन के शुरुआत में ही इनके पिता का साया इनके सर से उठ चूका थाl 28 मेई, 1954 को इनका विवाह जुब्बल की राजकुमारी रत्ना कुमारी से हुआl भगवान ने इस जोड़ी को 4 राजकुमारियों अभिलाषा, अनुराधा, मीनाक्षी और जोत्सना से नवाजाl वर्ष 1983 में रानी रत्ना कुमारी का किसी बीमारी के चलते देहांत हो गया जोकि राजा वीरभद्र व् पुरे प्रदेश वासियों के लिए दुखद की घड़ी थीl 
बुशैहर राजवंश को ध्यान में रखते हुवे बड़ों और परिवार के परामर्श से राजा वीरभद्र सिंह ने फिर विवाह करने का निर्णय लियाl 28 नवम्बर, 1985 को राजा वीरभद्र सिंह का विवाह जुनगा रियासत की राजकुमारी, राजा हितेंद्र सेन व् रानी शांति देवी की पुत्री प्रतिभा से हुआl राजा वीरभद्र सिंह की जिंदगी में तब नई उमग और खुशियों का सूर्य उदय हुआ जब ईश्वर ने इन्हें राजकुमार विक्रम आदित्य व् राजकुमारी अपराजिता से नवाजाl 

राजा वीरभद्र सिंह हमेशा ही लोगों की सेवा का काम करते रहे। आज 8 जुलाई 2021 को राजा साहिब परमपिता परमात्मा के चरणों में विलीन हो गए। उनके सुपुत्र अपने पिता जी के नक़्शे कदम पर चल रहे विक्रम आदित्य सिंह भी हिमाचल की जनता की सेवा में जुड़ चुके है l राजा साहिब द्वारा हिमाचल वासियों की, की गयी सेवा को हिमाचल कभी नहीं भूल सकता। आज एक युग का अंत हो गया हर हिमाचली की आंखे नम है।

राईट न्यूज हिमाचल राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रदासुमन अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *