भूस्खलन से साढ़े सात घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, धर्मशाला में झमाझम बारिश

भूस्खलन से साढ़े सात घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, धर्मशाला में झमाझम बारिश

राईट न्यूज / कुल्लू

लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से 45 किमी दूर जिंगजिंगबार में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग साढे़ सात घंटे अवरुद्ध रहा। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुटा रहा। दोपहर बाद तीन सड़क बहाल की गई।   बीआरओ ने लाहौल-स्पीति पुलिस को सुबह ही लेह मार्ग बंद होने की सूचना दे दी थी। ऐसे में मनाली से लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में ही रोक लिया था। लेह व सरचू से आ रहे वाहनों को भी जिंगजिंगबार के पास रोका गया। पिछले कुछ दिनों से मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।

गर्मी बढ़ते ही पटसेउ सहित आधा दर्जन नालों में पानी बढ़ गया है। वीरवार को पटसेउ नाले में बाढ़ आने से मार्ग बंद रहा, जबकि शुक्रवार को जिंगजिंगबार में भूस्खलन होने से मार्ग साढे़ सात घंटे बंद रहा। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि जिंगजिंगबार के पास भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे मार्ग बंद रहा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सफर पर निकलते समय वाहनों में खाने-पीने का सामान साथ रखें।  बरसात को देखते हुए समस्त जानकारी लेने के बाद ही सफर पर निकलें। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *