पांवटा कालाअंब मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, हादसा टला

पांवटा कालाअंब मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, हादसा टला

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

एनएच 07 पांवटा साहिब – नाहन – कालाअंब मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। सुबह 9 बजे के करीब एक निजी बस शर्मा ट्रेवल्स (HP 71 -9766) टटियाना, पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रही थी, अचानक ही माजरा, सेनवाला के पास बस का मेन पट्टा टूट गया जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। बस में दो दर्जन सवारियां थी, चीख-पुकार शुरू हो गई, बस की स्पीड कम थी ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को खेतों की तरफ मोड़ दिया और बस पलटने से बच गई और खेत में जाकर रूक गई। जिसमें सभी सवारियां सुरक्षित है किसी को भी चोट आदि नहीं है, बस चालक ने बताया की बस का मेन पट्टा टूटने से स्टेरिंग फ्री हो गया था जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई लेकिन समय रहते बस को खेत की तरह तरफ मोड़ लिया ओर पलटने से बच गई और बस खेत के किनारे पर जाकर रुक गई। उन्होंने बताया कि बस में सभी सवारियां सुरक्षित है सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *