किसी भी वक्त यमुना नदी में बढ़ सकता है जलस्तर, पांवटा साहिब..

किसी भी वक्त यमुना नदी में बढ़ सकता है जलस्तर, पांवटा साहिब..


राईट न्यूज / सिरमौर

सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

आसान बैराज प्रबंधन ने दी चेतावनी, सुबह 8 बजे से छोड़ा जाएगा पानी…

आवश्यक मुरम्मत कार्य हेतु, तीन सप्ताह तक बंद रहेगी शक्ति नहर



पांवटा साहिब अधिशाषी अभियंता दीपक आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बैराज डाकपत्थर शक्ति नहर ( उत्तराखंड ) से छोडा गया पानी ढ़करानी एवं ढालीपुर जल विद्युत गृह से होते हुए आसन नदी के साथ मिलाकर बैराज में एकत्र होता है। तत्पश्चात पानी आसन बैराज से निकलने वाली शक्ति नहर द्वारा कुल्हाल विद्युत गृह होते हुए खारा विद्युत उ0प्र0 एवं हथिनीकुण्ड बैराज (हरियाणा) में एकत्र होता है।


आसन बैराज पर अनुरक्षण कार्य हेतु बैराज से निकलने वाली शक्ति नहर का क्लोजर 31 मार्च से 21 अप्रैल 2021 तक प्रस्तावित है। इस समय के बिच शक्ति नहर की मुरम्मत व साफ सफाई की जायेगी। आसन बैराज जलाश्य से पानी यमुना नदी में तीन लम्बें इलैक्ट्रिक सायरन के उपरान्त छोडा जाएगा। जिससे कि यमुना नदी का जलस्तर कभी भी बढ सकता है। हिमाचल प्रदेश के यमुना नदी से सट्टे सभी गांवों को सूचित किया जाता कि इन दिनों नदी मे न आए, नदी का जलस्तर कभी भी बढ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *