बीजेपी महिला मोर्चा लगाएगी कोरोना जागरूक शिवर -शिवानी वर्मा

बीजेपी महिला मोर्चा लगाएगी कोरोना जागरूक शिवर -शिवानी वर्मा

राईट न्यूज़ / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे कोरोना के प्रति जनता को जागरूक करने की लिए 10 से 15 दिसंबर तक जागरूक शिवर चला रही है जिसे देखते हुए सिरमौर जिला की महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा जिले के हर मंडल में एक जागरूक कैंप लगाया जाएगा। इस बारे में महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को जिले के हर मंडल में जागरूक शिविर लगाया जाएगा जिसमे लोगो को कोरोना महामारी के दौरान साबधान रहने के बारे में बताया जाएगा वह इसके इलावा लोगो को मास्क व सेंटाइजर भी मुफ्त बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया की हर मंडल में 500 से 1000 मास्क बाँटने की योजना है। उन्होंने कहा की दो गज दुरी मास्क हे जरूरी स्लोगन को मध्य नजर रखते हुए यह कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11दिसम्बर और 14 दिसम्बर को महिला मोर्चा सभी मंडलो मैं सार्वजनिक स्थानों पर सभी सावधानियो और नियमो का पालन करते हुए स्टाल लगा कर मास्क वितरण करेगा।इस दौरान कैंप के दौरान महिला मोर्चा जनसाधरण को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने का काम करेगा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा ने महिला मोर्चा से आग्रह किया है कि इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के साथ अपने बचाव के प्रति भी सचेत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *