राईट न्यूज / पांवटा साहिब
नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल के पिता जगदीश चंद सिंघल का शुक्रवार देर शाम देहांत हो गया है।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार को स्वर्गधाम पांवटा साहिब में किया जाएगा। उनके निधन पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल, शिलाई के पूर्व विधायक व प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पूर्व विधायक किरनेश जंग, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा देवी, उपाध्यक्ष राजिंदर मान, नप पार्षदों, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, पूर्व नप अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, नरेश खापडा, बलजीत नागरा समेत भाजपा के नेताओं ने दुख प्रकट किया है।