राजा वीरभद्र सिंह के साथ राजीव शुक्ला ने की मंत्रणा

राजा वीरभद्र सिंह के साथ राजीव शुक्ला ने की मंत्रणा

राईट न्यूज / हिमाचल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को हॉलीलॉज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर मंथन किया। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। शुक्ला को हॉलीलॉज में नाश्ते के लिए न्योता दिया गया था। करीब दो घंटे तक राजीव शुक्ला और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की।

नाश्ते पर वीरभद्र सिंह के साथ राजीव शुक्ला ने की मंत्रणा

शिमला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला हॉलीलॉज से सीधे राजीव भवन पहुंचे। 12.15 बजे राजीव भवन में कांग्रेस के सचिवों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एकजुट होकर और तालमेल बनाकर जनता के बीच पहुंचने के लिए कहा। सरकार की गलत नीतियों को लेकर भी जनता को जागरूक करने के लिए कहा। गांवों और बूथ स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की। इसके बाद शुक्ला पीटरहॉफ पहुंचे। शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे शुक्ला सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *