राईट न्यूज / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इनकी मौत कोरोना संक्रमण के बढ़ जाने से हुई है ।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बद्रीपुर में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति की शिमला आईजीएमसी में मौत हो गई। इस बारे में बताया जा रहा है कि इनकी हालत बीते कल बिगड़ रही थी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया वहां पर भी इनका इलाज नहीं हो पाया और उन्होंने संक्रमित को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया जहां पर इनकी मौत हो गई ।

हालांकि कोई भी अधिकारी फिलहाल इस मामले पर खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं है वहीं, एक अन्य 32 वर्षीय युवा पांवटा से 12 सितंबर को शिमला के लिये रैफर किया गया था। उसे पेट से ब्लड निकल रहा था जो कुछ गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा था। उसकी भी आज सुबह मौत हुई हैं। यह भी कोरोना संक्रमित था।मौत का बढ़ता आंकडा़
आपको बता दें कि पांवटा साहिब में मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन दम तोड़ते कोरोना संक्रमितों पर खामोशी बनाए हुए है मौत के आंकड़ों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं महज कागजों में उन इलाकों को सील दिखाया जा रहा है जहां पर कोरोना संक्रमित सामने आए हैं ।
वही इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ के के पराशर ने बताया कि शिमला आईजीएमसी में पांवटा साहिब के एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। नियमों अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

