राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल में अब मौसम में बदलाव हो गया है। लगातार तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। ऊना, नाहन, शिमला, कांगड़ा और मंडी जैसे जिलों में तापमान सामान्य चल रहा है। रविवार को पारा 8 डिग्री, सोमवार को 2 डिग्री और मंगलवार को लगभग 3 डिग्री तक चढ़ा।15 तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके अलावा 17 से 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके कारण मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इन दिनों के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।बारिश और बर्फबारी के साथ साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की अशंका जताई गई है। 20 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

