Sirmaur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल की महिलाओं को CM सुक्खू ने एक साथ दिए 3 बड़े तोहफे

Sirmaur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल की महिलाओं को CM सुक्खू ने एक साथ दिए 3 बड़े तोहफे

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की मातृशक्ति को बड़े तोहफे दिए हैं। जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया कि प्रदेश में अब पुलिस विभाग के भीतर महिलाओं के लिए सब-इंस्पैक्टर के पदों पर विशेष भर्ती आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।इसके अलावा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए प्रदेश सरकार ने क्लास-3 (तृतीय श्रेणी) की नौकरियों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने का बड़ा निर्णय लिया है।

इससे प्रदेश की बेटियों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को राहत देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाने वाली महिला सम्मान राशि में भारी बढ़ौतरी की है। उन्होंने घोषणा की कि अब यह राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी जाएगी।प्रशासन में महिलाओं की अहम भूमिकासीएम ने कहा कि हिमाचल की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने गर्व के साथ बताया कि कई विभागों में निदेशक और सह-निदेशक जैसे उच्च पदों पर महिला अधिकारी तैनात हैं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबर का भागीदार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *