BREAKING हिमाचल: दोस्तों की आंखों के सामने खड्ड में डूबा युवक, गए थे नहाने; तेज बहाव में हुआ लापता

BREAKING हिमाचल: दोस्तों की आंखों के सामने खड्ड में डूबा युवक, गए थे नहाने; तेज बहाव में हुआ लापता

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग नदी नालों में नहाने उतर जाते हैं। युवक बिना पानी की गहराई को जाने नहाने उतरते हैं और अपनी जान को खतरे में डालते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला राजधानी शिमला के रामपुर से सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने उतरे एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।दोस्तों संग खड्ड में नहाने गया था युवकबता दें कि यह घटना रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत मछाड़ा खड्ड के पास बद्रश इलाके की बताई जा रही है।

युवक की पहचान 34 वर्षीय अभिषेक रॉयल पुत्र जगदीश रॉयल निवासी वीपीओ जरोल, उपतहसील कोटगढ़ जिला शिमला के रूप में हुई है। अभिषेक अपने पांच दोस्तों के साथ मछाड़ा खड्ड में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि सभी युवक खड्ड में पानी का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक अभिषेक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी की तरफ चला गया।दोस्तों के सामने ही अभिषेक खड्ड के तेज बहाव में फंस गया। उसके साथ मौजूद साथियों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे उसे बाहर नहीं निकाल पाए।

देखते ही देखते युवक पानी में डूब गया और कुछ ही क्षणों में नजरों से ओझल हो गया। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।बताया जा रहा है कि खड्ड में पानी का स्तर काफी अधिक है और बहाव भी तेज है, जिसके कारण सर्च ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। टीम लगातार पानी में युवक की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ;एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी है।

विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित जवानों की मदद से युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चलताए तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। वहीं युवक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में नदी.नालों या खड्डों में नहाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि तेज बहाव कई बार जानलेवा साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *