Paonta Sahib: श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान

Paonta Sahib: श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान “समर्थ-2025” के अंतर्गत आज श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।

विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सजगता और तैयारी की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी प्रो. विमी रानी, समिति संयोजक सुश्री प्रतिभा चौधरी तथा सदस्य श्री दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।यह प्रतियोगिता “समर्थ-2025” अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने में एक सफल और प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुई।– आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठश्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *