राईट न्यूज/ पावँटा साहिब
गिरीपार ग्राम पंचायत अंबोया में ईलाज के आभाव 63 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला के परिजन पिछले चार दिनों से ई पास के लिए आवेदन कर रहे थे। लेकिन तीन दिन बाद भी उन्हें ई पास नहीं मिला।
ग्रामीण से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले कमला देवी पत्नी साधु राम निवासी वार्ड नंबर 3 अंबोया को अधरंग का अटैक हुआ था। जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए राजपुरा व सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में ले जाया गया।
लेकिन आराम न आने के कारण परिजन परिजन महिला को उपचार के लिए पंचकूला के जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चार दिन पूर्व ई पास के लिए आवेदन किया।
इतना ही नहीं बल्कि पंचायत कि वार्ड 3 की सदस्य सुनीता देवी ने पूछे जाने पर बताया कि परिवार के लोग पिछले 4 दिन से लगातार मेडिकल फैसिलिटी के आधार पर ही पास अप्लाई कर रहे थे।यहां तक के नाहन में तहसीलदार नोडल अधिकारी से भी इस मामले के बारे में बात की गई व व्हाट्सएप पर सन्देश भी भेजा गया। लेकिन उन्हें ई पास जारी नहीं किया गया।
वार्ड सदस्या ने बताया की इसके बावजूद भी कोविड-19 आपात कालीन ई पास नहीं बन पाया और बीते कल इलाज नहीं हो पाने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। चिंताजनक बात यह है कि महिला का पति भी कैंसर के गंभीर रोग से पीड़ित है।
बता दें दो दिन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भी ई पास को ले कर अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगा चूके है।