सोलन में दूसरी गाड़ी को पास देते समय 150 फुट खाई में जा गिरा टिप्पर…

सोलन में दूसरी गाड़ी को पास देते समय 150 फुट खाई में जा गिरा टिप्पर…

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार काे ऐसा हादसा पेश आया, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। एक टिप्पर दूसरी गाड़ी को पास देते समय अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई, उसे केवल मामूली चोटें ही आई हैं। जानकारी के अनुसार यह टिप्पर जोनाजी रोड से गुजर रहा था।

जब चालक ने सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को पास देने की कोशिश की तो टिप्पर अचानक अनियंत्रित हाे गया और सीधे खाई में लुढ़कता चला गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बिना देर किए खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। चालक टिप्पर के कैबिन में फंसा हुआ था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *