पांवटा साहिब: उफनती नदी में बहा शिक्षक, स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहा था घर- हुआ लापता

पांवटा साहिब: उफनती नदी में बहा शिक्षक, स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहा था घर- हुआ लापता

राइट न्यूज हिमाचल

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत सतौन क्षेत्र में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां गिरि नदी को पार करते हुए एक निजी स्कूल का अध्यापक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार रूप लाल (36) पुत्र मुन्नु राम निवासी ठक्कर गवाना ड्यूटी पूरी कर केवीएन स्कूल चांदनी से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह गिरि नदी को पार कर रहे थे कि अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि अध्यापक को आखिरी बार सडयार क्षेत्र में बहते हुए देखा गया।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया। सतौन पुल पर गोताखोर टीम भी तैनात कर दी गई है। फिलहाल नदी के तेज बहाव में लापता अध्यापक का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर पुलिस थाना पुरूवाला के एसएचओ राजेश पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *