भूस्खलन के कारण गिरा मकान, मलबे में दबे दो लोग, बचाव कार्य जारी

भूस्खलन के कारण गिरा मकान, मलबे में दबे दो लोग, बचाव कार्य जारी

राइट न्यूज हिमाचल

कुल्लू जिला मुख्यालय के इनर अखाड़ा बाजार में बीती रात 11:45 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह से ढह गया, जिसमें दो लोग मलबे में दब गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि मलबे में दबे लोगों में एक कश्मीरी मजदूर और दूसरा NDRF का जवान शामिल है। इस हादसे में एक मजदूर किसी तरह खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसकी जान बच गई।यह भूस्खलन इनर अखाड़ा के पीछे मठ क्षेत्र से हुआ, जिसके कारण मकान चपेट में आ गया।

कुल्लू के उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि बचाव दल पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में तनाव का माहौल है और सभी लोग दबे हुए लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *