राइट न्यूज हिमाचल
जिला कुल्लू में भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं, बारिश के चलते सड़कों को भी खासा नुकसान पहुंचा है. बीती रात पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी के पास एक जिप्सी ब्यास नदी में जा गिरी. ब्यास नदी में गाड़ी गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भारी बारिश के बीच जिप्सी में सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला गया.
दोनों लोगों को इलाज के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती किया गया है.डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली पुलिस को सूचना मिली की रात के समय एक जिप्सी रांगड़ी में ब्यास नदी में गिर गई है और उसके अंदर दो लोग फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जिप्सी में सवार मनु निवासी लाहौल स्पीति और आशीष कुमार निवासी मनाली को सुरक्षित जिप्सी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें मनाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हादसे में जिप्सी को खासा नुकसान हुआ है.

