सिरमौर में मकान के ऊपर पहाड़ी गिरने से महिला की मौ*त

सिरमौर में मकान के ऊपर पहाड़ी गिरने से महिला की मौ*त

राइट न्यूज हिमाचल

जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच आधी रात एक महिला की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के घर पर पहाड़ी गिरने से ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक गाय समेत 4 मवेशियों की भी खबर है।जानकारी के अनुसार रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की नौहराधार तहसील के चौरास गांव में रात को भूस्खलन की चपेट में आने से एक कच्चे मकान के साथ गौशाला भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस आपदा में शीला देवी (37) पत्नी मोहन लाल निवासी चौरास की दर्दनाक मौत हो गई।प्रशासन के अनुसार जिस समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस दौरान मकान में महिला के साथ उसका पति और एक बच्चा भी था, लेकिन महिला का पति बच्चे को लेकर बाहर निकल गया और महिला भी घर से बाहर निकल ही रही थी कि तब तक भूस्खलन की चपेट में आ गई।

बड़ा पत्थर महिला को लगा हादसे में मकान और उसके नीचे गौशाला पूरी तरह खत्म हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा। महिला को मलबे से निकाला गया। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *