राईट न्यूज/ पावँटा साहिब
इस बार किसानों ने करोना महामारी के चलते लगे लाक डाउन मे गेहूँ की फसल काटने मे बहुत परेशानियों का सामना किया ना ही प्रदेश में से बाहर जा कर अपनी फसल बेच पाए। ऊपर से बारिश व ओलो ने फसल की बरबाद कर दी। रही सही कसर समय से ना मिलने वाले मुआवजे ने पूरी कर दी।
पावंटा साहिब उपमंडल के ग्राम निहालगढ़ के कांशीपूर मंदिर प्रांगण में जगत राम जी की अध्यक्षता मे आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया।
गेहूँ व बागवानी सहित अन्य फसले जो ओला व्रिष्टी व बारिश के कारण बरबाद हो गई थी। लॉक डॉउन के बाबजूद किसान सभा व मीडिया द्वारा प्रमुखता से मुद्दे को उठाया गया था। मगर लगभग 3 महिने बीत जाने पर भी अभी तक ना तो सरकार ने कोई मुआवज़ा दिया और ना ही PMFBY के तहत किसी भी प्रकार का बीमा क्लेम दिया गया जबकि बैंक द्वारा अगली किस्त जबरन काट ली बिना किसान से पूछे इसको लेकर किसानो में रोष बढ़ता जा रहा है।
सभा मे सर्व सम्मति से 27 जुलाई को SDM कार्यालय पर आयोजित धरने में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में 11 मेम्बरी कमेटी का गठन किया गया जिसमें जोगिन्दर सिंह को प्रधान जगत राम छ्ज्जूराम व शिवकुमार को उप प्रधान , अनिल को महासचिव कुलदीप सूखविंदर व दिग्विजय को सहसचिव तथा दर सिंह को कोषाध्यक्ष सतीश को सलाहकार व हरदेव सिंह को कमेटी मेंबर चुना गया।

