देश के लिए कुर्बान हुए जवान अरुण कुमार की पार्थिव देह पहुंची लाहौल

देश के लिए कुर्बान हुए जवान अरुण कुमार की पार्थिव देह पहुंची लाहौल

राइट न्यूज हिमाचल

लाहौल-स्पीति के रहने वाले अग्निवीर अरुण कुमार, जो सियाचिन ग्लेशियर में देश की सेवा कर रहे थे, शहीद हो गए हैं। शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान वाले इस क्षेत्र में अचानक सिरदर्द होने के कारण उनका निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गाँव लाहौल पहुँची, जहाँ उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहीद अरुण कुमार के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र जय सिंह लगभग 2 सप्ताह से सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। अचानक सिरदर्द के कारण उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि अरुण कुमार वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे और लद्दाख में तैनात थे।

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री डा. रामलाल मारकंडा और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने अरुण कुमार के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अरुण कुमार के आकस्मिक निधन से लाहौल घाटी में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *