चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में CBI सहित राज्य सरकार को नोटिस

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में CBI सहित राज्य सरकार को नोटिस

राइट न्यूज हिमाचल

प्रदेश हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में पैन ड्राइव को गायब करने और डाटा डिलीट करने के आरोपी एएसआई पंकज शर्मा की याचिका पर सीबीआई सहित राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने मामले की सुनवाई के पश्चात प्रतिवादियों को 20 अगस्त तक याचिका का जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं।

याचिकाकर्त्ता का कहना है कि उसकी गोपनीयता के अधिकार का हनन किया जा रहा है।उसकी निजी जिंदगी पर निगरानी रखने के इरादे से इस प्रकार कि सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे उसकी निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

आरोप लगाया है कि उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। उसे एक कमरे तक सीमित कर दिया गया है और कमरे में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रार्थी ने इस प्रकार की निजता के अधिकार का उल्लंघन करने वाली सुरक्षा को हटाने के आदेश की मांग की है। मामले पर सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *