मंडी में बारिश ने बरपाया कहर: दो की मौत, कई घर और वाहन मलबे में दबे

मंडी में बारिश ने बरपाया कहर: दो की मौत, कई घर और वाहन मलबे में दबे

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जेल रोड इलाके से दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं दर्जनों वाहन मलबे में दब गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल रोड पर जहां से दो शव मिले हैं, वहीं एक अन्य व्यक्ति की टांग टूटी हुई पाई गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और लापता व्यक्ति को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (मंडी से कुल्लू मार्ग) 4 मील, 9 मील (नज़दीक पंडोह) एवं डवाड़ा (नज़दीक औट) के पास भूस्खलन के कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मार्ग को बहाल करने में कठिनाई आ रही है। वर्षा बंद होने के बाद ही मार्ग को खोल दिया जायेगा । उधर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी से जोगिंद्रनगर मार्ग) पर लवांडी ब्रीज़ के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *