पांवटा साहिब:- चौधरी फिलिंग स्टेशन जामनीवाला द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के सहयोग से सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यकर्म के दौरान चौधरी फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम द्वारा गिफ्ट के रूप मे ट्रक ऑपरेटर्स व चालकों को टी–शर्टस, कैप, बैग, किट्स कई तरह के गिफ्ट बांटे गए। भारत पेट्रोलियम की तरफ से आए सदस्यों द्वारा चालकों परिचालकों को सफाई के लिए भी जागरूक किया शपथ दिलवाई खुले में कचरा नहीं गिराएंगे ओर स्वच्छता का ध्यान रखेंगे।

चौधरी फिलिंग स्टेशन के मालिक रोहित चौधरी ने बताया की शिविर मे शुगर, बीपी की जांच की गई कार्यक्रम में ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा ने बताया कैंप मे लगभग 150 लोगों ने अपना स्वास्थ परीक्षण कराया। इस अवसर पर शिविर में अमिताभ सिन्हा,पूर्व भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे शेर सिंह, अभिकरण , ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा, सेकेट्री विजय शर्मा डिम्पल, चेयरमैन शमशेर अली, दाता राम उपस्थित रहे।


