Paonta Sahib:जसमेर सिंह बने ट्रक यूनियन के प्रधान, पूरे पैनल के साथ आई भूरा सरकार

Paonta Sahib:जसमेर सिंह बने ट्रक यूनियन के प्रधान, पूरे पैनल के साथ आई भूरा सरकार

पांवटा साहिब में सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन अध्यक्ष के तौर पर जसमेर सिंह भूरा ने नया इतिहास रचा है। जसमेर सिंह का पूरा पैनल चुनाव में जीत कर आगे आया है।

पांवटा साहिब में सिरमौर ट्रक यूनियन का चुनाव एसडीएम गुंजीत चीमा की अगुवाई में हुआ, वहीं इस चुनाव की कमान तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने संभाली हुई थी । बेहद संवेदनशील चुनाव को बहुत ही सावधानी के साथ उन्होंने निपटाया है। वहीं दूसरी और जसमेर सिंह भूरा ने एक इतिहास रच दिया है। इस दौरान जसमेर सिंह भूरा को 588 वोट पड़े वहीं बलजीत सिंह नागरा को 413 वोटो से ही संतुष्टि करनी पड़ी। जसमेर सिंह भूरा 175 वोट से विजई रहे।

जसमेर सिंह पैनल….

जसमेर सिंह भूरा पैनल के उप प्रधान देवेंद्र सिंह पप्पी को वोट 370 वोट मिले 16 वोट से जीत दर्ज की, इस दौरान महासचिव के पद पर विजय शर्मा डिम्पल ने 538 वोट हासिल किए, कैशियर पद पर लड़ रहे राकेश को 639 वोट पड़े, राकेश चौधरी सब से अधिक वोट से से जीते उन्होंने 275 वोटो से जीत दर्ज की वहीं अड्डा इंचार्ज देवेंद्र सिंह को 524 वोट पड़े ।

वही बलजीत सिंह नागरा के पैनल में उपप्रधान पद पर महिमा सिंह को 354 मत पड़े, वहीं महासचिव कुलदीप खंडूजा 463, कैशियर हरबंस सिंह को 364 वोट पड़े, अड्डा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को 481 वोट पड़े। (उप प्रधान पद पर लड़ रहे रेशम सिंह को 277 पर वोट पड़े।

इंडस्ट्री पर रहेगा दबदबे को लेकर दबाव…

वही आपको बता दें कि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर कई लोगों के सर्वे ने पहले ही कईं तथ्यों के आधार पर जसमेर सिंह को आगे बताया था। सबसे बड़ा कारण इंडस्ट्री से काम लेने के लिए एक सख्त चेहरे की जरूरत थी । वहीं इंडस्ट्री से ट्रक यूनियन को काम निकालने के लिए अब जसमेर सिंह भूरे जैसा चेहरा मिल गया है संभवत आने वाले समय में ट्रक यूनियन को इंडस्ट्री से और अधिक काम मिल पाए इसका दबाव नए चुनकर आए चेहरों पर जरूर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *